प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को राहत: जशपुर कलेक्टर ने सांप के काटने से मृत महिला के परिजन को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को राहत: जशपुर कलेक्टर ने सांप के काटने से मृत महिला के परिजन को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम लोटापानी निवासी स्व. सनारी बाई का सांप के काटने से 25 मई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्री देवमुनी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur