रायपुर में गूंजेगा सनातन का स्वर : 26 अप्रैल को मनाया जाएगा आदि शंकराचार्य प्राकट्य उत्सव, भव्य आयोजन की तैयारी तेज, शहीद स्मारक भवन में जुटेगा गोस्वामी समाज.

रायपुर में गूंजेगा सनातन का स्वर : 26 अप्रैल को मनाया जाएगा आदि शंकराचार्य प्राकट्य उत्सव, भव्य आयोजन की तैयारी तेज, शहीद स्मारक भवन में जुटेगा गोस्वामी समाज.

छ.ग. सनातन दशनाम गोस्वामी समाज रायपुर पंजीयन क्रमांक 1657 द्वारा प्रांतीय स्तर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे समाज के स्वाभिमान एवं गौरव के प्रतीक भगवान आदि गुरु शंकराचार्य का प्राकट्य उत्सव समारोह रविवार दिनांक 26 अप्रैल 2026 को शहीद स्मारक भवन रायपुर में भव्य रूप से आयोजित करना सुनिश्चित हुआ है। आध्यात्मिक ऊर्जा के द्वारा सांस्कृतिक चेतना जागृत कर सनातन धर्मावलम्बियों में आत्म सम्मान, गौरव,आस्था एवं एकता स्थापित कर सनातन धर्म की रक्षा एवं पुनर्स्थापना करने वाले भगवान शंकर के अंशावतार भगवत्पाद आद्य शंकराचार्य भगवान के प्राकट्य महोत्सव में प्रति वर्ष अनुसार समाज के समस्त आदरणीय महंतगण, संरक्षकगण, संस्थापकगण, प्रबुद्धजन, माताओं, बहनों, युवाओं, बच्चों तथा प्रदेश/समस्त जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता, गरिमापूर्ण उपस्थिति एवं सहयोग की अपील की है l

Chhattisgarh