BIG ALERT: अतिरिक्त तकनीकी कार्य के कारण बढ़ी बंद अवधि, BK-27 अंडरब्रिज पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित

BIG ALERT: अतिरिक्त तकनीकी कार्य के कारण बढ़ी बंद अवधि, BK-27 अंडरब्रिज पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित

बेलगहना–टेंगनमाड़ा के मध्य स्थित LHS (अंडरब्रिज ) बीके-27 में मरम्मत कार्य प्रगति पर, अंडरब्रिज 13 अप्रैल 2026 तक रहेगी बंद

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बेलगहना–टेंगनमाड़ा स्टेशनों के मध्य किमी 774/31-33 पर स्थित LHS संख्या बीके-27 (रेल अंडरब्रिज) पर सड़क आवागमन को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सड़क मरम्मत का कार्य प्रगति पर है।

उक्त कार्य के फलस्वरूप इस समपार को दिनांक 21 फरवरी 2026 से 06 अप्रैल 2026 तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रखा गया था। किन्तु कार्य के दौरान कुछ अतिरिक्त तकनीकी कार्य जुड़ जाने के कारण अब इस समपार को सड़क यातायात हेतु दिनांक 13 अप्रैल 2026 तक पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

सड़क मरम्मत कार्य अवधि के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में टेंगनमाड़ा-खोंगसरा स्टेशनों के मध्य किमी. 781/10-12 पर स्थित LHS बीके-29 (रेल अंडरब्रिज) से उपलब्ध है।

रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा इस आवश्यक कार्य में सहयोग हेतु नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है।

Chhattisgarh