गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार : इंड टू इंड एक्शन, चार आरोपी के बाद अब सप्लायर भी पुलिस के शिकंजे में, उड़ीसा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार : इंड टू इंड एक्शन, चार आरोपी के बाद अब सप्लायर भी पुलिस के शिकंजे में, उड़ीसा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

अवैध नशीले मादक पदार्थो की खरीद बिक्री के मामलों में ‘इंड टू इंड’ कार्यवाही किये जाने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दिशा निर्देश दिए गये है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं सप्लाई करने वाले आरोपियों पर पैनी नजर रखी गयी थी। इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 26 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी रघुनाथपुर को मुखबीर सूचना मिली थी कि एक सफ़ेद रंग के आई-20 कार क्रमांक सीजी/10/एएल/8571 में तीन व्यक्ति कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर लैलूंगा तरफ से आ रहे हैं एवं ग्राम गंगापुर में रोड में गंगापुर निवासी मुरारी लाल चौबे को बिक्री करेंगे।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ग्राम गंगापुर मेन रोड एनएच 43 के किनारे खेत में मुखबीर के बताये अनुसार आई 20 कार क्रमांक सीजी/10/ए.एल./8571 के पास 04 व्यक्ति कुछ सामान लेन-देन करते दिखाई दिये, जिन्हें हिकमत अमली से घेराबंदी कर रोक कर पूछताछ किया गया। आई 20 कार क्रमांक सीजी/10/ए. एल/8571 से आये आरोपीगण (01) हेमसागर यादव आत्मज पोरना राम यादव उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़, (02) खीरो यादव आत्मज सुशील यादव उम्र 25 वर्ष साकिन जोरोडा झरिया चौकी कोलेनझरिया थाना तुमला जिला जशपुर, (03) भूपेन्द्र यादव आत्मज लोचन यादव उम्र 24 वर्ष साकिन पोतरा थाना लैलुगा जिला रायगढ़ का होना बताये तथा वाहन के पास एक काले रंग का बैग लेकर खड़ा व्यक्ति (04) मुरारी लाल चौबे आत्मज तिरथ राज चौबे उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम गंगापुर चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा को पकड़ा गया था। जिनसे कुल 04 किलोग्राम अवैध गांजा कीमत 36000/- रूपये, घटना में प्रयुक्त आई-20 कार, 06 नग मोबाइल कुल कीमत मशरुका लगभग 4,86,000/- रुपये जप्त किया गया।

आरोपियों से उक्त जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर उक्त गांजा सुन्दरगढ़ उड़ीसा निवासी नंदकुमार साहू उर्फ़ नंदा से क्रय कर लाकर बिक्री कर खपाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से चौकी रघुनाथपुर थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 39/26 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। हेम सागर यादव अपने मेमोरण्डम में उक्त मादक पदार्थ गांजा नन्दा कुमार साहू से क्रय कर लाना एवं बिक्री करना बताया था। नन्दकुमार साहू के सम्बन्ध में तकनिकी जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी नन्दकुमार साहू उर्फ नन्दा को उड़ीसा से पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम नन्दकुमार साहू उर्फ नन्दा आत्मज मथुराम साहूं उम्र 36 वर्ष सा. ग्राम रस्टि थाना किंजिरकेला जिला सुन्दरगढ़ उड़ीसा का होना बताया, गांजा सप्लाईकर्ता आरोपी से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। अपने कथन में मादक पदार्थ गांजा बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Crime