सरगुजा पुलिस अलर्ट : हत्या के आरोपी की तलाश तेज, जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम, फरार आरोपी पर 5000/- रुपये का इनाम घोषित.

सरगुजा पुलिस अलर्ट : हत्या के आरोपी की तलाश तेज, जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम, फरार आरोपी पर 5000/- रुपये का इनाम घोषित.

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि थाना कोतवाली, जिला-सरगुजा के अपराध क्रमांक-217/2026, धारा-64(2), 103 (1) बी.एन.एस. के प्रकरण में संदेही/आरोपी जो अपराध कारित कर घटना दिनांक से फरार है। आरोपी के पतासाजी/गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास किया गया किन्तु अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। संदेही/आरोपी का हुलिया : रंग-सांवला, उँचाई लगभग 5 फिट 04 इंच, बाल-घुंघराले लम्बे बाल, एकहरा बदन, शरीर-पतला हल्का, काले दाढ़ी एवं मूंछ, हल्का गुलाबी शर्ट एवं नीला जींस पहना हुआ है, सिर में नीला रंग का गमछा बंधा हुआ एवं पीठ पर एक झोला लटकाया हुआ है।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल, (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए व पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा किया गया कि जो कोई प्रकरण के संदेही/ आरोपी के संबंध में ऐसी जानकारी देगा, जिससे संदेही आरोपी की गिरफ्तारी हो सके या गिरफ्तार करायेगा अथवा गिरफ्तार करेगा उसे 5,000/-(पाँच हजार रूपये) के ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय डीआईजी एवं एसएसपी जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) का होगा।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा – 94791-93501

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा – 94791-93502

नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर – 94791-93503

पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला-सरगुजा – 94791-93599

थाना कोतवाली अंबिकापुर – 9479193508

Crime