जशपुर में संवेदनशील निर्णय: प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को 4 लाख की सहायता स्वीकृत, कलेक्टर ने दिखाई तत्परता

जशपुर में संवेदनशील निर्णय: प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को 4 लाख की सहायता स्वीकृत, कलेक्टर ने दिखाई तत्परता

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम तमता निवासी स्व. शिवकान्ती चौहान का सांप के काटने से 27 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति सुलेन्द्र चौहान हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur