अवैध धारदार चाकू रखने एवं बिक्री के मामले में आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई स्रोत की जांच जारी.
: रायपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारदार बटनदार चाकू की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मामले में न केवल चाकू बरामद किए गए, बल्कि उनके सप्लाई नेटवर्क की भी गहराई से जांच की जा रही है।
थाना गंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से धारदार चाकू रखने एवं बिक्री करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
दिनांक 04 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन रोड स्थित जीपीएस जनरल स्टोर्स में जांच की गई। मौके पर उपस्थित व्यक्ति ने अपना नाम हर्षील जैन पिता मीतलाल जैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी रमन मंदिर वार्ड, फाफाडीह, थाना गंज, जिला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान दुकान से 08 नग स्टील के धारदार बटनदार चाकू बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त चाकू किन व्यक्तियों को बेचे गए हैं के सम्बन्ध में भी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया, न ही ऐसा कोई रजिस्टर या दस्तावेज प्रस्तुत किया गया कि किस आधार पर बटनदार चाकू बिक्री किए गए, साथ ही आरोपी द्वारा न तो कोई स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत किया गया और न ही खरीद से संबंधित कोई दस्तावेज, बिल अथवा लाइसेंस उपलब्ध कराया गया।
चाकू खरीदने के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ पर सप्लायर एवं कूरियर माध्यम से संबंधित विवरणों के आधार पर अग्रिम विवेचना की जा रही है।
बरामद चाकुओं को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

