मोबाइल बना सट्टे का अड्डा: हेल्पलाइन की मदद से पुलिस को बड़ी सफलता, IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाला सटोरिया नगदी और सबूतों सहित पकड़ा गया

मोबाइल बना सट्टे का अड्डा: हेल्पलाइन की मदद से पुलिस को बड़ी सफलता, IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाला सटोरिया नगदी और सबूतों सहित पकड़ा गया

“समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी

आरोपी को रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का हिसाब किताब करते हुए रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

आरोपी सटोरिया से 01 मोबाइल, नगदी रकम ₹5780 एवं मोबाइल पर आईपीएल मैचों में लगाया हुआ ऑनलाइन सट्टा का स्क्रीनशॉट किया गया जप्त

किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान

बलौदाबाज़ार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 04.04.2026 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास में मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले एक आरोपी सटोरिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 01 मोबाइल, नगदी रकम ₹5780 एवं मोबाइल पर आईपीएल मैचों में लगाया हुआ ऑनलाइन सट्टा का स्क्रीनशॉट जप्त किया गया। आरोपी सटोरिया के विरूद्ध थाना भाटापारा शहर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत अपराध क्र. 121/2026 पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

आरोपी- अजय बतरा उम्र 44 साल निवासी गब्बर कालोनी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Crime