गिरफ्तार आरोपियों में विधि से संघर्षरत एक बालक भी है शामिल
डीजे में नाचने के दौरान वाद विवाद की बात को लेकर आरोपियों द्वारा एक रहे हो कर दिया गया मारपीट की घटना को अंजाम
बलौदाबाज़ार-भाटापारा : दिनांक 28.03.2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 27.03.2026 को शादी कार्यक्रम में शामिल होने हेतु अपने मित्र के साथ ग्राम दतरेंगी आया था। इस दौरान परघनी कर सभी लोग शादी घर की तरफ चले गए। इस दौरान लाइट बंद था, इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से दुर्गेश केवट एवं करण निर्मलकर पर किसी वजनदार वस्तु से वारकर गंभीर चोंट पहुंचाया गया। अंधेरा होने की वजह से आरोपी पहचान में नहीं आए। तत्पश्चात घायलों को उचित इलाज हेतु विभिन्न हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कि रिपोर्ट पर में अपराध क्र. 161/2026 धारा 109,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण एवं घटना के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों एवं अन्य गांव से पूछताछ के आधार पर विधि से संघर्षरत एक बालक सहित कुल 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर डीजे में नाचने के दौरान मारपीट की बात को लेकर आरोपियों द्वारा एक राय होकर प्रार्थी एवं उसके मित्रों के साथ बांस के डंडा से मारपीट कर गंभीर चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में सभी आरोपियों को आज दिनांक 02.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. प्रेमलाल उर्फ बजरंगी वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम दतरेंगी थाना भाटापारा ग्रामीण
2. कोहिनूर वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम दतरेंगी थाना भाटापारा ग्रामीण
3. टुकेश्वर वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दतरेंगी थाना भाटापारा ग्रामीण
4. विधि से संघर्षरत एक बालक

