डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में थाना गांधीनगर पुलिस टीम की कार्यवाही.
अवैध सम्बन्ध की आशंका पर आरोपी द्वारा आवेश में आकर मृतक को लाठी से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या.
आरोपी पति-पत्नी द्वारा शव को छिपाने के उद्देश्य से घर में पहले से बने गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढंककर कारित की गई थी घटना.
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, टुटा हुआ मोबाइल, घटना में प्रयुक्त फावड़ा घटना के दौरान पहना गया कपड़ा किया गया जप्त.
गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही.
अंबिकापुर : अंबिकापुर से सामने आई इस सनसनीखेज वारदात ने रिश्तों के अंधेरे और अपराध की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है। अवैध संबंध के शक में पति ने न सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या कर दी, बल्कि पत्नी के साथ मिलकर शव को घर में गड्ढे में छिपा दिया। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने इस खौफनाक राज से पर्दा उठाया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31 मार्च 2026 के रात्रि में भगवानपुर खुर्द निवासी मिथलेश कुजूर थाना गांधीनगर आकर बताया कि 07 दिवस पूर्व मिथलेश के गाँव भगवानपुर खुर्द गांधीनगर का निवासी बृजलाल अगरिया मिथलेश के घर में रात्रि के समय आया था और शराब पीने के लिये अपने घर चलने का जिद करने लगा, जिस बात पर दोनों का झगडा विवाद हुआ, जो बृजलाल अगरिया मिथलेश का मोबाईल को तोड़ दिया जिसके बाद दोनों आपस में मारपीट करने लगे, जिसके बाद मिथलेश कुजूर ने बृजलाल अगरिया को लाठी से सिर में मार दिया, जिससे वो उसके घर में गिर कर मर गया। बृजलाल के सर से खून निकल रहा था, जिसके बाद मिथलेश कुजूर शव को अपनी पत्नी राजकुमारी की सहायता से अपने घर में सुअरों के लिये बनाये गड्ढे में डालकर छुपा देना बताया गया, गंभीर अपराध की सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर शव को मौक़े से बरामद करने एवं प्रकरण के आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा तस्दीक हेतु दिनांक 01 अप्रैल 2026 को लोहार पारा भगवानपुर खुर्द जाकर बृजलाल अगरिया के परिजनो से बृजलाल अगरिया के संबंध में पुछताछ करने पर बृजलाल अगरिया को अकेला रहना तथा पिछले 08 दिन पूर्व से कोई पता नहीं होना बताया गया, पूछताछ के दौरान मिथलेश कुजूर द्वारा बृजलाल अगरिया की हत्या कर शव को छुपाने का स्थान दिखाया गया। जिसके बाद तहसीलदार एवं पुलिस टीम की उपस्थित में शव उत्खन्न पश्चात एक पुरुष का शव मिथलेश कुजूर के घर में बनाये गढ़ढे से बरामद कर बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान बृजलाल अगरिया के परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा बृजलाल अगरिया के रूप में की गई।
पुलिस टीम द्वारा तस्दीक कार्यवाही के दौरान घटना होना पाये जाने एवं आरोपियों के घर में पहले से बने गड्ढे से मृतक बृजलाल का शव बरामद होने पर आरोपियों द्वारा धारा 103 (1), 238, 3(5) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर बिना नम्बरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मृतक का शव पंचनामा करने पर मृतक के सर में चोट होना एवं कपड़ों में खून लगा होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी मिथलेश कुजूर एवं उसकी पत्नी राजकुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) मिथलेस कुजूर आत्मज सुंदर कुजूर उम्र 41 वर्ष, (02) राजकुमारी पति मिथलेस कुजूर उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी भगवानपुर खुर्द लोहारपारा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा का होना बताया गया।
आरोपी मिथलेश कुजूर से मामले में हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर बताया कि मृतक बृजलाल अगरिया आरोपी की पत्नी से अक्सर मिलना जुलना करता था, जिस बात पर दोनों के मध्य पहले भी वाद-विवाद हुआ था। घटना दिनांक को भी दोनों को आरोपी साथ में देखा, अवैध सम्बन्ध की आशंका पर आरोपी आवेश में आकर बृजलाल अगरिया को लाठी से सर में गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना एवं हत्या पश्चात बृजलाल अगरिया के शव को अपनी पत्नी राजकुमारी की सहायता से घर में पहले से बने हुए सुअर पालने के गड्ढे में डालकर लकड़ी का ढक्कन लगाकर ऊपर से मिट्टी डालकर छुपाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, फावड़ा, घटना के दौराना पहना गया कपड़ा, टुटा हुआ मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना गांधीनगर से उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक रुस्तम सिंह सोनवानी, प्रधान आरक्षक अमित प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश उपाध्याय, महिला आरक्षक प्रिया रानी, आरक्षक अमीर सिंह, आरक्षक घनश्याम देवांगन, आरक्षक सुल्तान अहमद, आरक्षक संदीप सिंह, आरक्षक उमेश गुप्ता, आरक्षक आनंद केरकेट्टा, आरक्षक मोतीलाल केरकेट्टा सक्रिय रहे।

