फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी : किश्त के पैसे हड़पकर देता था फर्जी रसीद, महासमुंद से आरोपी दबोचा गया, 3.5 लाख का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी : किश्त के पैसे हड़पकर देता था फर्जी रसीद, महासमुंद से आरोपी दबोचा गया, 3.5 लाख का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिग्विजय सिंह शाखा प्रबंधक श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड अंबिकापुर द्वारा दिनांक 15सितंबर 2025 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि श्री राम फाइनेंस कंपनी के अंबिकापुर शाखा (टू व्हीलर) में अमित श्रीवास्तव जूनियर बिज़नेस एग्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। ग्राहकों द्वारा वाहनों की किस्तों का भुगतान समय पर नहीं करने के आधार पर अमित श्रीवास्तव द्वारा वाहनों को जप्त करने के उपरान्त किश्त का राशि लेकर छोड़ा गया है।  किस्त की राशि फोन से अपने नाम के बैंक खाता में प्राप्त किया गया है और पावती के रूप मे फाइनेंस कंपनी के प्रिंटेड फॉर्म में किश्त की राशि हस्तलेख में लिखकर दिया गया है, जबकि ग्राहकों को कम्प्यूटराइज्ड पावती दी जाती है। अमित श्रीवास्तव द्वारा उक्त रकम ऋणी ग्राहकों के लोन एकाउंट में जमा नहीं कर कुल 03 लाख 50 हजार 395 रुपये का गबन किया गया है, साथ भी कुछ गाहकों को कूटरचित फर्जी रसीद पावती दिया गया है एवं अमित श्रीवास्तव द्वारा ग्राहकों से फायनेंस कंपनी के नाम पर नगद में डाउन पेमेन्ट लेकर फर्जी तरीके से डी.ओ. लेटर जारी कर वाहन एजेंसियों से वाहन सीधे ग्राहकों को दिला दिया गया है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 653/25 धारा 316(4), 316(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना कोतवाली पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान फरार आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था। आरोपी के सम्बन्ध में तकनिकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु महासमुंद रवाना किया गया था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी अमित श्रीवास्तव को पकड़ कर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम अमित श्रीवास्तव आत्मज आनंद श्रीवास्तव उम्र 29 वर्ष साकिन गोधनपुर रूप वाटिका के सामने थाना गांधीनगर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर लगभग 03 लाख रुपये कंपनी में जमा किये जाने वाला ग्राहकों का किश्त का पैसा गबन किया जाना स्वीकार किया गया एवं सरगुजा हीरो केयर से 22 गाड़ियों के फाइनेंस किये गए गाड़ियों के दस्तावेज एवं गाड़ियों के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर गोलमोल जवाब दिया गया है। कंपनी से प्राप्त दस्तावेज एवं आरोपी द्वारा गबन की घटना कारित किये जाने पर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Crime