नारायणपुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: 1 लाख का इनामी माओवादी कैडर ने किया आत्मसमर्पण, ‘माड़ बचाओ अभियान’ में सुरक्षाबलों को 59 हथियार, 1900 से अधिक राउंड और भारी विस्फोटक सामग्री बरामद

नारायणपुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: 1 लाख का इनामी माओवादी कैडर ने किया आत्मसमर्पण, ‘माड़ बचाओ अभियान’ में सुरक्षाबलों को 59 हथियार, 1900 से अधिक राउंड और भारी विस्फोटक सामग्री बरामद

नारायणपुर पुलिस की उपलब्धि; 01 लाख रुपये का एक आखिरी ईनामी शस्त्र माओवादी कैडर ने पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के समक्ष हिंसा त्यागकर किया आत्मसमर्पण

“माड़ बचाओ अभियान” के तहत नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता – पुलिस, डीआरजी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद

🔰 ग्रामीणों के सहयोग एवं सुदृढ़ आसूचना तंत्र से सफलता

🔰 नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी एवं बीएसएफ़ की संयुक्त कार्यवाही

🔰 संयुक्त कार्यवाही में विभिन्न प्रकार के 59 हथियार बरामद

🔰 1856 जिंदा राउंड (गोला-बारूद); खराब/खोखा सहित कुल 1908 नग बरामद

🔰 विस्फोटक एवं आईईडी से संबंधित 581 नग सामग्री बरामद

🔰 बीजीएल राउंड एवं लॉन्चर सहित कुल 330 नग सामग्री बरामद

नारायणपुर : “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत आज दिनांक 31-03-2026 को जिला नारायणपुर में एक महत्त्वपूर्ण एवं निर्णायक उपलब्धि दर्ज हुई, जहाँ 01 लाख रुपये ईनामी एक पुरुष माओवादी उत्तर-पश्चिम संयुक्त सब-जोनल ब्यूरो टीडी टीम पार्टी सदस्य बिजलू मण्डावी पिता श्री बोगा राम मण्डावी उम्र 26 वर्ष जाति माड़िया निवासी + पंचायत तुषवाल थाना  बारसुर जिला बीजापुर (छ.ग.) ने पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया के समक्ष हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया ने जानकारी दी कि आज की कार्रवाई के बाद वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 302 माओवादी कैडर हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं, वहीं इस अवधि में 270 हथियारों की रिकवरी हुई है।  यह आँकड़ा बताता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति और विकास की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है।

भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार 31 मार्च 2026 तक सम्पूर्ण राज्य को नक्सल मुक्त घोषित करने के लक्ष्य के अनुरूप, जिला नारायणपुर में पुलिस द्वारा “माड़ बचाओ अभियान” के तहत विशेष नक्सल उन्मूलन अभियान निरंतर संचालित किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में विगत एक महीने तक जिला नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी एवं बीएसएफ़ के संयुक्त दलों द्वारा सुदूर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन सर्चिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग एवं सुदृढ़ आसूचना तंत्र के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प का पता लगाकर कार्यवाही की गई।

जिला नारायणपुर में तैनात सुरक्षा बलों को ग्रामीणों के सहयोग एवं सुदृढ़ आसूचना तंत्र के आधार पर संचालित संयुक्त कार्यवाही में आज उल्लेखनीय और निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 59 हथियार बरामद किए गए, साथ ही 1856 जिंदा राउंड (गोला-बारूद) जब्त किए गए, जो खराब/खोखा सहित कुल 1908 नग हैं। यह कार्यवाही नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी एवं बीएसएफ़ के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न की गई, जो क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

संयुक्त कार्यवाही में विस्फोटक एवं आईईडी से संबंधित 36 सामग्री तथा बीजीएल राउंड एवं लॉन्चर सहित कुल 330 नग सामग्री सहित कुल 113 नग डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक एवं नॉन-इलेक्ट्रिक सहित), 300 मीटर कार्डेक्स/इलेक्ट्रिक वायर एवं 20 से अधिक इकाई प्राइमा कॉर्ड, लगभग 55+ किलोग्राम विस्फोटक पाउडर/रसायन (बारूद, सल्फर, यूरिया आदि), बम/IED/ग्रेनेड, दैनिक उपयोग की सामग्री तथा बैटरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया गया है।

उक्त कार्यवाही से नक्सलियों की लॉजिस्टिक, हथियार आपूर्ति एवं आईईडी निर्माण क्षमता को गंभीर आघात पहुंचा है। यह सफलता नक्सल उन्मूलन अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिला नारायणपुर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

पुलिस, डीआरजी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, मुस्तैदी और बलिदान के फलस्वरूप जिला नारायणपुर नक्सलमुक्त हो रही है। मारे गए नक्सलियों के द्वारा अबूझमाड की जंगलों में छिपाए गए हथियार, विस्फोटक पदार्थ और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिलने की संभावना है। अतः आम जनता एवं ग्रामीणों से अपील है कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करते हुए संदिग्ध सामग्रियों की सूचना पुलिस एवं केन्द्रीय बल को अवश्य दें।

विगत एक महिना में जनसहयोग से रिकवर किये गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईईडी के पुर्ज़े, लॉन्चर एवं अन्य सामग्रियों की संक्षिप्त जानकारी :

01     इंसास एलएमजी – 01 नग

02     स्टेनगन – 02 नग

03     303 रायफल – 02 नग

04     9 एम.एम. पिस्टल      – 01 नग

05     रिवॉल्वर – 01 नग

06     315 रायफल – 11 नग

07     12 बोर बंदूक – 07 नग

08     बीजीएल लाँचर – 06 नग

09     भरमार बंदूक – 25 नग

10     एसएलआर रायफल मैगजीन – 03 नग

11     कार्बाईन मैगजीन – 03 नग

12     303 रायफल मैगजीन – 09 नग

13     303 एलएमजी  मैगजीन – 02 नग

14     इन्सास रायफल मोडीफाई लोहा मैगजीन – 02 नग

15     कार्बाईन मैगजीन – 05 नग

16     303 रायफल मैगजीन – 09 नग

17     एके 47 रायफल जिंदा राउण्ड – 40 नग

18     7.62 एसएलआर जिंदा राउण्ड – 136 नग

19     5.56 इन्सास जिंदा राउण्ड – 137 नग

20     9 एमएम पिस्टल जिंदा राउण्ड – 264 नग

21     303 रायफल जिंदा राउण्ड – 680 नग

22     315 रायफल जिंदा राउण्ड – 188 नग

23     12 बोर बंदूक जिंदा राउण्ड – 150 नग

24     एस.एल.जी. कारतूस – 08 नग

25     बीजीएल सेल (बड़ा)- 60 नग

26     बीजीएल सेल (मीडियम) – 100 नग

27     बीजीएल सेल (छोटा) – 150 नग

28     हथगोला – 36 नग

29     12 बोर बंदूक खराब राउण्ड – 33 नग

30     12 बोर बंदूक खाली खोखा – 19 नग

31     315 रायफल ब्रोकन – 02 नग

32     एस.एल.जी. – 01 नग

33     डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक एवं नॉन-इलेक्ट्रिक सहित)

34    कार्डेक्स/इलेक्ट्रिक वायर/प्राइमा कॉर्ड

35    विस्फोटक पाउडर/रसायन

36   बैटरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

37   दैनिक उपयोग की वस्तुएं

Chhattisgarh Crime