प्राकृतिक आपदा में मृतक के परिजनों को सहारा: जशपुर प्रशासन ने आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की मदद दी

प्राकृतिक आपदा में मृतक के परिजनों को सहारा: जशपुर प्रशासन ने आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की मदद दी

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम किनकेल निवासी स्व. मंजित का आकाशीय बिजली से 22 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी श्रीमती बालमुनी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur