बेटी बनी भरोसे की गुनहगार: घर से 74 लाख के सोने पर हाथ साफ, IIFL में गिरवी रखे जेवर, पुलिस ने 513 ग्राम सोना किया बरामद

बेटी बनी भरोसे की गुनहगार: घर से 74 लाख के सोने पर हाथ साफ, IIFL में गिरवी रखे जेवर, पुलिस ने 513 ग्राम सोना किया बरामद

आरोपी द्वारा चोरी के सोने के आभूषण IIFL फाइनेंस में गिरवी रखे गए, 443 ग्राम सोना जप्त

पूर्व में बरामद 70 ग्राम सहित कुल 513 ग्राम सोने के आभूषण जप्त (कीमत लगभग 74 लाख रुपए)

प्रकरण में आरोपी से पूछताछ जारी, अन्य संभावित आरोपियों की जांच प्रचलित

घटना पारिवारिक विश्वास का दुरुपयोग कर की गई चोरी से संबंधित

दुर्ग : दिनांक 21.01.2026 को प्रार्थी एम. नचैय्या द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02.01.2026 को उनके घर से लगभग 60 तोला सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं, जिन्हें उनकी पुत्री द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी किया गया है।

प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी एम. श्यामला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/E, भिलाई भट्ठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि चोरी किए गए आभूषणों में से कुछ IIFL फाइनेंस, पावर हाउस भिलाई में गिरवी रखे गए हैं तथा कुछ अपने पास रखे गए हैं।

पूर्व में आरोपी के कब्जे से लगभग 70 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत लगभग 12 लाख रुपए) जप्त किए गए थे। तत्पश्चात दिनांक 23.03.2026 को IIFL फाइनेंस, पावर हाउस भिलाई से 443 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत लगभग 62 लाख रुपए) जप्त किए गए।

इस प्रकार प्रकरण में अब तक कुल 513 ग्राम सोने के आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 74 लाख रुपए) बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का कारण :

व्यक्तिगत आर्थिक लाभ हेतु पारिवारिक विश्वास का दुरुपयोग कर चोरी करना

घटनास्थल :

सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/E, थाना भिलाई भट्ठी, दुर्ग

आरोपी का विवरण :

1. एम. श्यामला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/E, भिलाई भट्ठी

जप्त सामग्री :

1. 513 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत लगभग 74 लाख रुपए)

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्ठी की टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें विवेचना टीम एवं स्टाफ द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर आरोपी से महत्वपूर्ण बरामदगी सुनिश्चित की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने कीमती आभूषण एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Crime