ड्रंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस: यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई में नशे में धुत चालक पकड़ा गया, कोर्ट ने ठोका ₹11,000 का जुर्माना, RTO को भेजी गई रिपोर्ट

ड्रंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस: यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई में नशे में धुत चालक पकड़ा गया, कोर्ट ने ठोका ₹11,000 का जुर्माना, RTO को भेजी गई रिपोर्ट

ड्रंक एंड ड्राइव एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के मामले में स्कार्पियो चालक कों 11000/- रुपये के अर्थदंड से किया गया दण्डित

यातायात शाखा द्वारा मामले में वाहन चालक के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

स्कार्पियो चालक द्वारा शराब का सेवन कर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही।

यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

अम्बिकापुर : सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने की दिशा में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में थाना यातायात शाखा पुलिस टीम को सूचना मिला कि एक स्कार्पियो चालक काफी ख़तरनाक ढंग से स्कार्पियो वाहन चला रहा है, यातायात पुलिस टीम द्वारा खरसिया नाका में चेकिंग दौरान स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी/15/ बी /9507 को रुकवाकर वाहन चालक से पूछताछ किया गया, जो स्कार्पियो चालक द्वारा अपना नाम जीवधन कुमार यादव आत्मज गुटूराम उम्र 36 वर्ष साकिन बकमेर थाना मणीपुर का होना बताया जो वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे में धुत्त होना पाया गया, स्कार्पियो चालक को ब्रेथ ऐनालिजर से चेक करने पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, स्कार्पियो चालक द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालक के विरुद्ध धारा 184, 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरण मे स्कार्पियो वाहन चालक कों 11000/- रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया हैं। साथ ही साथ चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु आरटीओ कार्यालय पत्र प्रेषित किया जा रहा है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त, प्रधान आरक्षक विमल सिंह, आरक्षक कुंज लाल सोरी सक्रिय रहे।

Crime