थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले में विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 01 लाख 03 हजार रूपये नगद एवं सीने का लोकेट व सोने का टाप कुल कीमत मशरुका लगभग 02 लाख रुपये किये गए बरामद.
चोरी के मामले में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही.
विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना सीतापुर में भी चोरी का प्रकरण है दर्ज, उक्त प्रकरण में भी अग्रिम कार्यवाही जारी.
अंबिकापुर : अंबिकापुर में सूने मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लाखों रुपये नगद और सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से पुलिस ने यह साफ संकेत दिया है कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया भिनसारी मिंज साकिन पोपरेंगा कुड़ोपारा थाना बतौली द्वारा थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17 मार्च 2026 को प्रार्थिया एवं प्रार्थिया का पति घर में ताला लगा कर खेत में पानी पटाने एवं बैल चराने गए हुए थे। प्रार्थिया का पति करीब 11:00 बजे दिन में घर वापस आकर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, तब घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी व बक्सा का ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखा नगदी रकम करीब 1,00,000/- नहीं था। तब प्रार्थी तुरंत आस-पड़ोस के लोगों को घटना की सूचना दिया। इसी दौरान गावं के लोगों द्वारा बताया गया कि एक लड़का प्रार्थिया के घर तरफ से जा रहा था, संभवतः वही लड़का चोरी किया होगा। तब प्रार्थिया का पति अनिल एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा उक्त युवक का पीछा करके पकड़ा गया। जिसके पैकेट से कुल 1,03,100/- रूपये एवं इसके अलावा सोने का लोकेट और सोने का टाप मिला है। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 39/26 धारा 331(3), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को प्रार्थिया के सूने मकान से नगदी रकम की चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से नगदी रकम 1,03,100/- रूपये व सोने का लोकेट व टाप कुल कीमत मशरुका लगभग 02 लाख रुपये जप्त किया गया। पूछताछ में विधि से संघर्षरत बालक द्वारा थाना सीतापुर के अंतर्गत भी चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है, थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले में विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उपनिरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, आरक्षक राजू कुजूर, आरक्षक राजेश खलखो, आरक्षक जोगी बड़ा, आरक्षक राकेश एक्का, आरक्षक भगलू राम, आरक्षक संतोष सक्रिय रहे।

