सरगुजा में हत्या का खुलासा : आपसी विवाद बना मौत की वजह, हत्या के बाद शव डबरी में फेंका, शव को डबरी में फेंक कर मां-बाप ने की गोबर से सबूत मिटाने की साजिश, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल.

सरगुजा में हत्या का खुलासा : आपसी विवाद बना मौत की वजह, हत्या के बाद शव डबरी में फेंका, शव को डबरी में फेंक कर मां-बाप ने की गोबर से सबूत मिटाने की साजिश, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 16 मार्च 2026 को प्राथी मनोज कुमार साकिन हनुमानगढ़ थाना उदयपुर द्वारा दिनांक 16 मार्च 2026 को थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनाँक 15 मार्च 2026 को प्रार्थी का छोटा भाई शीतल अपने साथी टेकराम के साथ मोटर सायकल से शाम करीब 04 बजे ग्राम हनुमानगढ़ से पोतका निवासी दिनेश कुमार के घर में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। दिनांक 16 मार्च 2026 को सूचक मनोज कुमार को मोबाईल फोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि प्रार्थी के छोटे भाई शीतल कुमार को ग्राम पोतका में प्रमोद के घर में प्रमोद के द्वारा मारपीट कर पोतका पुलिया के पास डबरी के पानी में फेंक दिया है, तब प्रार्थी डबरी में जाकर देखा तो मृतक शीतल को मारपीट करने से सिर में गंभीर चोट आया था और मृतक शीतल कुमार का शव डबरी के पानी में पड़ा हुआ था और डबरी के बगल में जुट बोरा खून लगा हुआ मोबाईल और गमछा पड़ा हुआ था। प्रमोद द्वारा ही प्रार्थी के भाई शीतल कुमार को मारपीट कर डबरी में फेंक दिया गया है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 50/26 धारा 103(1),238(ए), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना उदयपुर पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान घटना-स्थल का निरीक्षण कर डबरी के बगल से जुट बोरा खून लगा हुआ मोबाईल एवं गमछा जप्त कर गवाहों का कथन लेख किया गया, एवं मृतक के शव का पंचनामा पश्चात् पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में डाक्टर साहब के द्वारा मृतक की मृत्यु सिर में चोट लगने के कारण होना एवं हत्यात्मक प्रवृति का होना लेख किया गया है।

प्रकरण के आरोपी प्रमोद सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम (01) प्रमोद सिंह आत्मज बहादुर उम्र 20 वर्ष साकिन पोतका थाना उदयपुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि घटना दिनांक को आरोपी प्रमोद सिंह एवं शीतल कुमार के बीच आपसी विवाद होने पर आरोपी प्रमोद सिंह द्वारा शीतल कुमार को डण्डा एवं टागी के पासा से सर में गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या कारित किया गया है एवं हत्या उपरांत आरोपी प्रमोद अपने डेढ़साला राजेश कुमार के साथ मिल कर मृतक शीतल कुमार के शव को डबरी में फेंक देना तथा आरोपी प्रमोद सिंह के पिता बहादुर तथा मां पवारों के द्वारा घर में गिरे खुन को साफ करना एवं खून गिरे स्थान को गोबर से लिपाई कर देना बताया गया है। प्रकरण में शामिल आरोपी राजेश कुमार, बहादुर एवं पवारों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया, आरोपियों द्वारा अपना नाम (02) राजेश कुमार आत्मज शिवप्रसाद उर्फ गोपी उम्र 20 वर्ष साकिन केवरा बैगापारा थाना लखनपुर, (03) बहादुर आत्मज तेजु राम उम्र 42 वर्ष साकिन पोतका जमतीपारा थाना उदयपुर, (04) पवारों पति बहादुर उम्र 40 वर्ष साकिन पोतका जमतीपारा थाना उदयपुर का होना बताया गया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा, टांगी, मोटर सायकल एवं घटना के समय पहने कपड़े जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Crime