डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के सर्च अभियान व अपील का असर, जशपुर पुलिस ने 15 नग गौ-वंशों को बचाया तस्करों के चंगुल से, एक विधि से संघर्षरत बालक सहित पांच गौ तस्कर गिरफ्तार.
दिनांक 14 मार्च 2026 को डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने गौ तस्करी के संभावित रास्तों में की थी, पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी.
कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों के मध्य पहुंच, उनके बीच बढ़ाया था पुलिस का विश्वास, गौ तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पुलिस को सूचित करने की थी अपील.
अपील का असर, पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम हाथीसार से 12 नग गौ-वंशों को व चौकी आरा क्षेत्र से 03 नग गौ-वंशों को बचाया तस्करों के चंगुल से, पांच आरोपी गौ तस्करों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता,
गत एक सप्ताह में जशपुर पुलिस 70 नग गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से करा चुकी है मुक्त, तीन से अधिक गौ तस्करों को भेज चुकी है जेल.
सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मामले में नाम गिरफ्तार आरोपी – 1.असरफुल कादरी, उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गोविंदपुर, (झारखंड), 2. शरीफ अंसारी उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम डढ़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर छ.ग., 3. एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक.
चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत मामले में गिरफ्तार आरोपी क्रमशः – 1. याकूब खान उम्र 45 वर्ष, निवासी साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर छ.ग., 2. सरवर आलम उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर छ.ग.।
जशपुर : गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद” लगातार असर दिखा रहा है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे सर्च अभियान और कम्युनिटी पुलिसिंग के प्रयासों का नतीजा यह रहा कि ग्रामीणों की सतर्क सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। इस दौरान एक विधि से संघर्षरत बालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बीते एक सप्ताह में 70 गौ-वंशों को बचाने की इस बड़ी सफलता ने पुलिस की सक्रियता और ग्रामीणों के सहयोग की ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों पर निरंतर निगाह रखी हुई है, व लगातार गौ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, विगत एक सप्ताह में जशपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 70 नग गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है।

उल्लेखनीय है कि जशपुर पुलिस के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गत दिनों गौ तस्करी के संभावित रास्तों पर, सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, व ग्रामीणों के मध्य पहुंच कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत उनसे मिल कर, गौ तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में, विश्वास पैदा करते हुए, पुलिस की सहायता की अपील की गई थी।
जिसके मद्देनजर जशपुर पुलिस को ग्रामीणों के सहयोग से थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम हाथीसार के जंगल के रास्ते से 12नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15 मार्च 2026 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर हाथीसार के जंगल के रास्ते से भारी मात्रा में गौ-वंशों को पैदल हांक कर, मारते पीटते हुए, झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा, हाथीसार के जंगल में घेरा बंदी कर, 12 नग गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया गया है। साथ ही तीन गौ तस्कर नाम 1. असरफुल कादरी, उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गोविंदपुर, (झारखंड), 2. शरीफ अंसारी उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम डढ़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर छ.ग., 3. एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेने में सफलता मिली है, पूछताछ पर उसके द्वारा गौ-वंशों से संबंधित वैध दस्तावेज पेश नहीं जा सकने पर, उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छग पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, पर्याप्त सबूत पाए जाने पर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। व विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। मामले से जुड़े अन्य गौ तस्करों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, पता साजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
इसी क्रम में चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत भी दिनांक 16 मार्च 2026 की सुबह 06:00 बजे ग्राम गोढ़ीटोली के पास, ग्रामीणों की सूचना पर 03 नग गौ-वंशों को पैदल हांक कर झारखंड ले जा रहे दो गौ तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके कब्जे से गौ-वंशों को सकुशल बरामद करते हुए, गौ तस्कर क्रमशः 1 – याकूब खान उम्र 45 वर्ष, निवासी साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर छ.ग., 2 – सरवर आलम उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर छ ग। को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध चौकी आरा में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
ज्ञातव्य है कि डीआई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने गत एक सप्ताह में दिनांक 07 मार्च 2026 को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत बेने चटकपुर से 12 नग गौ-वंशों को व दिनांक 10 मार्च 2026 को चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डांड टोली के ग्रामीण रास्ते से 12 नग गौ-वंशों तथा दिनांक 11 मार्च 2026 को चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केसरा के जंगल से भैंस सहित 20 नग गौ-वंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया है साथ ही तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। दिनांक 14 मार्च 2026 को जशपुर पुलिस ने चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत एक पिक-अप वाहन क्रमांक JH – 01FP -0455 से 11 नग गौ-वंशों को मुक्त कराया है।
गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस के द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए, जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।

