रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जशपुर जिले के कुनकुरी में दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से विद्युत मीटर तकनीशियन पदों पर भर्ती

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जशपुर जिले के कुनकुरी में दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से विद्युत मीटर तकनीशियन पदों पर भर्ती

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर : कुनकुरी में 17 मार्च और पत्थलगांव में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

जशपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 17 मार्च 2026 को आईटीआई कुनकुरी तथा 18 मार्च 2026 को आईटीआई पत्थलगांव में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा।

 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा (ओपी) संस्था द्वारा विद्युत मीटर तकनीशियन के लगभग 150 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 18 हजार रुपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को प्रातः 11:30 बजे संबंधित स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा। जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।

Exclusive Jashpur