सामान्य भविष्य निधि के ऋणात्मक शेष, फूलवांट, पार्टवांट, मिशिंग क्रेडिट, सेवानिवृत्त एवं अंतिम भुगतान प्रकरणों का किया जाएगा निराकरण
जशपुर : महालेखाकार रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 18 मार्च 2026 को जिला कोषालय जशपुर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के सामान्य भविष्य निधि के ऋणात्मक शेष, फूलवांट, पार्टवांट, मिशिंग क्रेडिट, सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि के अंतिम भुगतान प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
जिला कोषालय अधिकारी ने जिले के सभी कर्मचारियों को सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि में शिविर में उपस्थित होने के लिए अपील किए हैं।

