अंबिकापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : महिला का आईडी हैक कर अपलोड किए आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, सोशल मीडिया से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार,

अंबिकापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : महिला का आईडी हैक कर अपलोड किए आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, सोशल मीडिया से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार,

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना कोतवाली आकर रिर्पोट दर्ज कराई थी कि पीड़िता का जान पहचान उत्तरप्रदेश निवासी चंद्रमौली तिवारी से उत्तरप्रदेश में घरेलु कार्यक्रम के दौरान हुआ था, जो आरोपी एवं पीड़िता का बातचीत होता था। बातचीत के दौरान आरोपी चंद्रमौली तिवारी धोखे से पीड़िता का सोशल मीडिया आईडी ले लिया एवं उक्त आईडी में अपना नंबर लिंक करके रख लिया है, जो आरोपी पीड़िता के बिना अनुमति आपत्तिजनक फोटो/विडिओ सोशल मीडिया साईट में अपलोड कर ब्लैकमेल कर रहा है। शादी के लिए पीड़िता एवं उसके परिवार पर दबाव बना रहा है, गाली गलौज कर धमकी दे रहा है। जो पीड़िता मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित है, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 147/26 धारा 79 बी.एन.एस., 67 आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दौरान जांच विवेचना साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर, आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उत्तरप्रदेश पुलिस टीम रवाना किया गया था। मामले के आरोपी चंद्रमौली तिवारी साकिन उत्तरप्रदेश को पकड़ कर हिरासत में लेकर थाना लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम चन्द्रमौली तिवारी आत्मज अमरनाथ तिवारी उम्र 27 साल निवासी ग्राम तिवारी नगवा पोस्ट जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा जिला गोरखपुर उत्तरप्रदेश हाल मुकाम थाना चैतगंज जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश का होना बताया गया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल बरामद किया गया हैं।

Crime