पैसे की मांग को लेकर युवक पर जानलेवा हमला : कसडोल में रास्ता रोककर चाकू से हमला, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.

पैसे की मांग को लेकर युवक पर जानलेवा हमला : कसडोल में रास्ता रोककर चाकू से हमला, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.

प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 10 मार्च 2026 के शाम करीबन 07:00 बजे अपने घर से कसडोल निजी काम से जा रहा था, कि इस दौरान बैंगनडबरी मुक्तिधाम के आगे पुल के पास आरोपी सूरज साहू एवं हेमंत बंजारे द्वारा मोटरसाइकिल में आकर प्रार्थी का रास्ता रोककर, पैसे की मांग करते हुए चाकू से जानलेवा वार किया गया, जिससे प्रार्थी बचते बचाते वहां से भाग गया। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 100/2026 धारा 296,351(3),119(1),126(2) 3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी का रास्ता रोककर पैसे की मांग करते हुए उस पर चाकू से जानलेवा वार करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 M 6214 एवं एक बटनदार चाकू जप्त किया गया है तथा प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 11 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

1. सूरज साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 08 बलार रोड कसडोल थाना कसडोल.

2. हेमंत बंजारे उम्र 18 वर्ष निवासी कांटीपारा वार्ड क्रमांक 13 कसडोल थाना कसडोल.

Crime