महिला दिवस पर सूरजपुर पुलिस का सम्मान समारोह : खेलकूद प्रतियोगिता में दिखा महिला पुलिस का जोश, डीआईजी-एसएसपी ने महिला कर्मियों का बढ़ाया हौसला, स्मृति-चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकरकिया सम्मानित.

महिला दिवस पर सूरजपुर पुलिस का सम्मान समारोह : खेलकूद प्रतियोगिता में दिखा महिला पुलिस का जोश, डीआईजी-एसएसपी ने महिला कर्मियों का बढ़ाया हौसला, स्मृति-चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकरकिया सम्मानित.

जिले की पुलिस के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाईन सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात महिला अधिकारी व कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून, चिकित्सा और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से समाज को नई दिशा दे रही है, यह कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित है। इसी क्रम में थाना-चौकी में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को थाना-चौकी प्रभारी के द्वारा पुष्पगुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर पुलिस लाईन में महिला कर्मचारियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कर्मियों ने काफी हर्ष के साथ भाग लिया। कुर्सी दौड़ में प्रथम महिला आरक्षक झमिता वरकरे, अंजली टोप्पो, जलेबी दौड़ में प्रथम एएसआई बबीता यादव, प्रधान आरक्षक अल्का टोप्पो, महिला आरक्षक नीलम भगत, गिलास निशानेबाजी में प्रथम महिला आरक्षक चिंता पैंकरा, देशमती, चंदा भास्कर व चम्मच दौड़ में प्रथम महिला आरक्षक नीलम भगत रही। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी ने निभायी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी सहित महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh