नागलोक क्षेत्र में ईब नदी से खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर की जा रही निरंतर कार्यवाही
ईब नदी से रेत निकाल कर स्टाक किये गये 960 घनमीटर रेत को किया गया जप्त
जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर नागलोक में रेत का अवैध उत्खनन जोरो पर के संबंध में खनिज विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि तहसील फरसाबहार के नागलोक क्षेत्र में ईब नदी से खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की जांच दौरान 09 फरवरी 2026 को ईब नदी से रेत निकाल कर स्टाक किये गये 960 घनमीटर रेत अभय कन्स्ट्रक्शन, जशपुर से जप्त कर खान और खनिज अधिनियम 1957, की धारा 21 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। तहसील फरसाबहार में ईब नदी पर ग्राम बलुवाबहार में रेत खदान स्वीकृत है।
ईब नदी में ग्राम दाईजबहार 1.000 हेक्टेयर, ग्राम खारीबहार 4.000 हेक्टेयर तथा ग्राम/1बरकसपाली 3.000 हेक्टेयर रेत खदान घोषित कर निविदा आमंत्रण सूचना जारी किया जाकर रेत खदान स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

