आरोपियों द्वारा पुरानी रंजीश पर से लाठी डंडा, राड, हाथ मुक्का एवं चाकू से वार करते हुए पहुंचाया गया था गंभीर चोंट
मोटरसाइकिल एवं स्कूटी में ग्राम खटियापाटी आकर आरोपियों द्वारा दिया गया मारपीट की गंभीर घटना को अंजाम
बलौदाबाज़ार : दिनांक 23.10.2025 को प्रार्थी अजय ध्रुव निवासी ग्राम खटियापाटी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 17.10.2025 को सायं लगभग 07:30 बजे ग्राम खटियापाटी पंचायत भवन के सामने आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से आकर हत्या करने की नीयत से हाथ मुक्का, लाठी डंडे, लोहे के राड एवं चाकू से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाए हैं। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 1032/2025 धारा 190,191(2),191(3),109(1),61(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना कारित करने के पश्चात सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी सरगर्मी से पता तलाश की जा रही थी।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु थाना सिटी कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के निवास स्थान एवं अन्य ठिकानों पर दबिश देते हुए प्रकरण में संलिप्त 06 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा पुराने वाद विवाद एवं रंजिश पर से प्रार्थी के साथ हाथ मुक्का, राड, चाकू आदि से मारपीट करते हुए उसे गंभीर चोट पहुंचाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में सभी आरोपियों को आज दिनांक 08.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. विकास जोशी उम्र 24 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. तेंदूका उर्फ लकी बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
3. गोपी बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम जुड़ा थाना लवन
4. दीप कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
5. आर्यन उर्फ पार्मेंद्र बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
6. राहुल चेलक उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम घुलघुल थाना लवन

