कोयला तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अमेरा खदान से कोयला चोरी का खुलासा, 2 बाइक और चोरी का कोयला बरामद, लखनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.

कोयला तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अमेरा खदान से कोयला चोरी का खुलासा, 2 बाइक और चोरी का कोयला बरामद, लखनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना लखनपुर पुलिस टीम को अमेरा कोयला खदान में कुछ व्यक्तियों द्वारा कोयले की चोरी एवं तस्करी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना लखनपुर पुलिस टीम को मौक़े पर जाकर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल आरोपियों रवि दास एवं सत्यम राजवाड़े को पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) रवि दास आत्मज उलांग दास उम्र 28 वर्ष साकिन पूहपुटरापारा थाना लखनपुर, (02) सत्यम राजवाड़े आत्मज अमरसाय रजवाड़े उम्र 24 वर्ष साकिन पुहपुटरा थाना लखनपुर का होना बताया गया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर प्रतिबंधित क्षेत्र से कोयला चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी का कुल 04 बोरा कोयला एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल क्रमांक सीजी/16/सी/3178 एवं सीजी/15/सीवाई/2085 कुल कीमत मशरुका लगभग 01 लाख रुपये बरामद किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Crime