पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी के दो मामलों का खुलासा, बतौली पुलिस ने बरामद की नगद रकम, शटर तोड़ कर लाखों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी के दो मामलों का खुलासा, बतौली पुलिस ने बरामद की नगद रकम, शटर तोड़ कर लाखों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

पहले मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष गुप्ता साकिन बतौली मेन रोड थाना बतौली द्वारा दिनांक 03 मार्च 2026 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी का क़ृषि सम्बन्धी दुकान जय माता दी एग्रो बतौली मेन रोड में स्थित है। दिनांक 02 मार्च 2026 से 03 मार्च 2026 के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के दुकान में लगे शटर का ताला तोड़ कर दुकान में घुस कर काउंटर में रखा 70 हजार रुपये नगद रकम की चोरी कर लिया गया है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 28/26 धारा 305(ए), 331(4), 238 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

दूसरे मामले में प्रार्थी योगेश गुप्ता साकिन बतौली मेन रोड थाना बतौली द्वारा दिनांक 03 मार्च 2026 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी का दुकान मंजू साड़ी, हरि फैशन, योगेश क्लॉथ के नाम से बतौली मेन रोड में स्थित है। दिनांक 03 मार्च 2026 के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के दुकान का ताला तोड़ कर दुकान में घुसकर काउंटर में रखा 50 हजार रुपये नगद रकम एवं पेंट, शर्ट, साड़ी की चोरी कर लिया गया है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 29/26 धारा 305(ए), 331(4), 238 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले को संज्ञा में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दोनों मामले में त्वरित कार्यवाही कर मामले के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान तकनिकी जानकारी एवं पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के संदेही अशोक मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) अशोक मरावी आत्मज कमला प्रसाद मरावी उम्र 43 वर्ष साकिन देवरी डुमरपारा थाना बतौली का होना बताया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुए अपने कब्जे से नगदी रकम कुल 2500/- रुपये जप्त किया गया है। आरोपी चोरी का शर्ट, पेंट एवं साड़ी को पकड़े  जाने के डर से जला देना बताया गया एवं शेष नगद रकम खर्च हो जाना बताया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

Crime