यात्रियों को बड़ी सुविधा: कोकराझार स्टेशन पर अब रुकेगी कामाख्या–एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस, पूर्वोत्तर क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

यात्रियों को बड़ी सुविधा: कोकराझार स्टेशन पर अब रुकेगी कामाख्या–एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस, पूर्वोत्तर क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

कोकराझार स्टेशन में कामाख्या-एलटीटी-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस के ठहराव की सुविधा

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के अलीपुरद्वार मंडल के कोकराझार स्टेशन में गाड़ी संख्या 22512/22511 कामाख्या-एलटीटी-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ।

विवरण इस प्रकार है-

•      दिनाँक 07 मार्च 2026 से आगामी आदेश तक कामाख्या से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस कोकराझार स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी कोकराझार स्टेशन 21.10 बजे पहुंचेगी तथा 21.12 बजे रवाना होगी |

•      दिनाँक 12 मार्च 2026 से आगामी आदेश तक एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस कोकराझार स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी कोकराझार स्टेशन 10.30 बजे पहुंचेगी तथा 10.32 बजे रवाना होगी |

Chhattisgarh