“हर 3 घंटे में रेप, अपराधियों को खुली छूट!” : वंदना राजपूत का आरोप— भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त, 2 साल में हजारों अपराध; गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

“हर 3 घंटे में रेप, अपराधियों को खुली छूट!” : वंदना राजपूत का आरोप— भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त, 2 साल में हजारों अपराध; गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

रायपुर : प्रदेश में एक दिन के अंदर दो-दो गैंगरेप की घटनाये चिंता का विषय है। यह घटना सरकार के माथे पर कलंक है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, महिलाये असुरक्षित हो गयी है। बालोद जिले के दल्लीराजहरा में एक नाबालिक लड़की से सामूहिक दुराचार के बाद पीड़िता का वीडियो बनाकर प्रचारित करने का दुस्साहस आरोपियो ने किया। इसी प्रकार केशकाल में भी एक 19 वर्षिय युवती के साथ गैंगरेप की घटना हो गयी। इस युवती के घर में घुसकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटनाये बताती है कि प्रदेश में महिलाये अपने घरों अपने गांव में भी सुरक्षित नहीं है। साय सरकार महिलाओं को जीवन जीने के लिये सुरक्षित वातावरण देने में नाकामयाब हो गयी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ की बहन बेटियों को भय मुक्त वातावरण देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। विगत दो वर्ष भीतर ही प्रदेश में दुष्कर्म के 6191 प्रकरण दर्ज किए गए, अर्थात रोज 9 महिला या बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं, हर 3 घंटे में कोई ना कोई महिला रेप का शिकार होने मजबूर है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। सबसे ज्यादा दुष्कर्म और चाकूबाजी राजधानी रायपुर में ही हो रही हैं, बिलासपुर और कोरबा दूसरे और तीसरे स्थान पर है। भाजपा सरकार के रिकॉर्ड में ही बीते 2 साल के दौरान प्रदेश में 2114 हत्याएं हुई, 1458 लूट की घटनाएं कारित की गई, अपहरण के 5644, प्रकरण, चोरी के 7960 मामले और डकैती के 56 प्रकरण दर्ज हैं। अपराधी बेलगाम है और छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ भाजपा की सरकार आने के बाद से लगातार बढ़ रहा है जरा भी नैतिकता है तो गृह मंत्री स्वयम इस्तीफा दे या साय सरकार उन्हें तत्काल बर्खास्त करें।

Political