होली के रंग बने खून के रंग : रंग-गुलाल लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, आरंग में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, 7 आरोपी और एक बालक गिरफ्तार.

होली के रंग बने खून के रंग : रंग-गुलाल लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, आरंग में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, 7 आरोपी और एक बालक गिरफ्तार.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोनू ठाकुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 04 मार्च 2026 को वह मोहल्ले में दूर्गा चौक के पास होली खेल रहा था, उसी समय नीरज लोधी अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HR 6547 से आया, चाय पीने चलते हैं बोला तब निलेश लोधी के साथ मोटर सायकल में बैठे नीरज लोधी मोटर सायकल चला रहा था। जैसे ही केंवसी साहू पारा संदीप किराना स्टोर के पास 11:30 बजे पहुंचे थे, वहीं पर ध्रुव निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू एवं योगेन्द्र ऊर्फ बीरू व अन्य खड़े थे, जो रंग-गुलाल लगाने के लिये रोके और मोटर सायकल की चाबी निकाल लिये, जिस पर नीरज लोधी द्वारा रंग-गुलाल मत लगाओ बोलने पर ध्रुव निषाद एवं उसके साथी द्वारा तीनों को बाईक से गिरा दिया गया। जिसके बाद मोनू ठाकुर व नीलेश लोधी भागने लगा तो ध्रुव निषाद ने मोनू ठाकुर को पकड़ कर मारने लगा जिसे महेन्द्र वर्मा द्वारा बीच-बचाव कर छुड़ाया गया, तभी संजू निषाद एवं उसके साथियों द्वारा अपने पास रखे चाकू से नीरज लोधी के सीना, पीठ एवं कमर पर वार कर उसकी हत्या कर दिया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 126(2), 103(1), 189, 190, 191(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में थाना आरंग पुलिस की टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर घटना में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी मनीष कुमार निषाद, योगेंद्र निषाद, गौतम कुमार साहू, भोजराम निषाद,  राहुल साहू, नेमीचंद साहू, धनेश निषाद तथा 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत है, को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा चूड़ा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार – 1. मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू पिता संतोष कुमार निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी आरंग रायपुर, 2. योगेन्द्र निषाद उर्फ बीरू उर्फ बाऊ पिता बिन्देश निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर, 3. गौतम कुमार साहू पिता योगेन्द्र कुमार साहू उम्र 23 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर, 4. भोजराम निषाद उर्फ भोजू उर्फ भोज पिता पुनेश निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर, 5. राहुल साहू पिता सुशील साहू उम्र 23 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर, 6. नेमीचंद साहू पिता सुशील साहू उम्र 19 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर, 7. धनेश निषाद पिता कांशीराम निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर, 8. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक.

Crime