रायपुर में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा : बच्चे को अस्पताल ले जाने पर हुआ विवाद, दो भाइयों ने मिलकर कर दी भाई की हत्या, मारपीट में युवक की मौत – दो आरोपी गिरफ्तार.

रायपुर में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा : बच्चे को अस्पताल ले जाने पर हुआ विवाद, दो भाइयों ने मिलकर कर दी भाई की हत्या, मारपीट में युवक की मौत – दो आरोपी गिरफ्तार.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लोकनाथ विश्वकर्मा ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 04 मार्च 2026 की सुबह 09:00 बजे उसके पुत्र कमलेश विश्वकर्मा के बच्चे की तबियत खराब होने पर दिनेश कुमार विश्वकर्मा  द्वारा उसके बच्चे को अस्पताल लें जाया गया था, जिस पर कमलेश विश्वकर्मा तथा अखिलेश विश्वकर्मा द्वारा दिनेश विश्वकर्मा से तुम अस्पताल क्यों ले गए पूछते हुए विवाद करने लगे तथा दिनेश विश्वकर्मा से हाथ मुक्का तथा डंडा से मारपिट करते हुए उसकी हत्या कर दिए। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पँजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा की टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रकरण में आरोपी कमलेश विश्वकर्मा तथा अखिलेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी – 01. कमलेश विश्वकर्मा पिता लोकनाथ विश्वकर्मा उम्र  27 साल निवासी ग्राम मटिया थाना विधानसभा रायपुर, 02. अखिलेश विश्वकर्मा पिता लोकनाथ विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम मटिया थाना विधानसभा रायपुर.

Crime