शादी का झांसा देकर युवती से लगातार दैहिक शोषण, फरार आरोपी कोमल प्रसाद को मुंगेली से दबोचने में पामगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी

शादी का झांसा देकर युवती से लगातार दैहिक शोषण, फरार आरोपी कोमल प्रसाद को मुंगेली से दबोचने में पामगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी

आरोपी के विरूद्ध धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही कर भेजा गया

आरोपी कोमल प्रसाद उम्र 29 साल निवासी मानपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली

जांजगीर-चांपा : पीड़िता को आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 18.02.26 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 74/2026 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

आरोपी कोमल प्रसाद घटना घटित कर फरार हो गया था जिसको सायबर तकनीकी के माध्यम से जिला मुंगेली से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ सउनि संतोष बंजारे, रावघवेंद्र, भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Crime