अम्बिकापुर में मारपीट से युवक की मौत : पैसों के विवाद में युवक की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

अम्बिकापुर में मारपीट से युवक की मौत : पैसों के विवाद में युवक की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना अम्बिकापुर के मर्ग क्रमांक 25/26 धारा 194 बीएनएसएस नाम मृतक सुटुल उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम भकुरा थाना अम्बिकापुर का मर्ग प्रकरण जांच किया गया। जांच के दौरान मर्ग पंचनामा, कार्यवाही गवाही का कथन, घटना-स्थल निरीक्षण, घटना-स्थल से मिले साक्ष्य से पाया गया कि 03 मार्च 2026 के रात्रि से दिनांक 04 मार्च 2026 के सुबह के मध्य मृतक सुटुल को अजय पैंकरा, छत्रपाल एवं अन्य विधि से संघर्षरत बालक द्वारा पैसे के लेन-देन की बात को लेकर गुस्सा होकर गाली-गलौज कर बांस का डण्डा, हाथ-मुक्का, लात से मारपीट कर गंभीर चोट कारित किये हैं, जिससे मृतक फौत कर गया है। प्रकरण धारा 103, 3(5) बी.एन.एस. का घटित होना पाये जाने से मामले मे थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 138/26 धारा 103.3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण सदर में पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के गवाहो का कथन लेख किया गया, प्रकरण सदर के नामजद आरोपी अजय पैंकरा, छत्रपाल निवासी भकुरा एवं अन्य विधि से संघर्षरत बालक का पता तलाश कर 24 घंटे के भीतर पकड़ कर पूछताछ किया गया। मामले में विधि से संघर्षरत बालक सहित (02) अजय पैंकरा उर्फ जर्रा आत्मज कटहर राम पैंकरा उम्र 19 साल निवासी भकुरा च‌ट्टीपारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर, (03) छत्रपाल आत्मज रामअवतार उम्र 20 साल निवासी भकुरा चट्टीपारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर का होना बताये। विधि से संघर्षरत बालक समेत आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपने मेमोरंडम कथन में बताये कि विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपीगण मृतक के साथ मिल कर पूर्व में साथ काम किये थे। काम के बाद मिले पैसों को लेकर आपसी वाद-विवाद हुआ था, इसी वाद-विवाद को लेकर विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपियों द्वारा मिल कर मृतक सुटुल को गाली-गलौज कर हाथ-मुक्का, लात व डण्डा से मारपीट कर गंभीर चोट कारित किया गया व मृतक के फौत होने पर वहीं छोड कर भाग जाना बताया गया। भागते समय घटना में प्रयुक्त डण्डा को फेंक देना बताये जिसे पूर्व में ही जप्त किया जा चुका है। बाद में आरोपी अजय पैंकरा से घटना के दौरान पहना गया कपड़ा जप्त किया गया है। विधि से संघर्षरत बालक समेत आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में गिरफ़्तार कर आरोपी अजय पैंकरा व छत्रपाल को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

Crime