होली की रात उपद्रव पर पुलिस का वार : मुख्य मार्ग जाम कर शासकीय वाहनों पर पथराव, नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई में पाँच उपद्रवी आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर.

होली की रात उपद्रव पर पुलिस का वार : मुख्य मार्ग जाम कर शासकीय वाहनों पर पथराव, नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई में पाँच उपद्रवी आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर.

होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 05 आरोपियों को थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण – बीते रात्रि लगभग 02:00 बजे थाना नवागढ़ की पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम राछाभाटा से सेमरा-बुढ़ेना की ओर पेट्रोलिंग कर रही थी। ग्राम बुढ़ेना में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुख्य मार्ग पर लकड़ी एवं पत्थर रखकर आवागमन बाधित किया गया था। पुलिस पार्टी द्वारा मार्ग से अवरोध हटाया जा रहा था, तभी छिपे हुए व्यक्तियों द्वारा पुलिस के शासकीय वाहनों पर पत्थर फेंके गए, जिससे दोनों वाहनों के सामने एवं पीछे के शीशे टूट गए।

घटना के पश्चात आरोपी मौके से भागने लगे, जिनमें से कुछ को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पत्थरबाजी कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना स्वीकार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – 1. अनीश यादव, पिता शिवदयाल यादव, उम्र 19 वर्ष, 2. साहिल यादव, पिता केशव यादव, उम्र 21 वर्ष, 3. राज कश्यप, पिता लोकेश कश्यप, उम्र 19 वर्ष, 4. सुखराम कश्यप, पिता अशोक कश्यप, उम्र 22 वर्ष, 5. परमेश्वर यादव, पिता रामलाल यादव, उम्र 22 वर्ष, सभी निवासी ग्राम बूढ़ेना, थाना नवागढ़।

Uncategorized