दुखद हादसे के बाद प्रशासन का संवेदनशील कदम: भिंजपुर की मृतिका के परिजन को आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख का मुआवजा स्वीकृत, जिला प्रशासन ने दिया आर्थिक संबल

दुखद हादसे के बाद प्रशासन का संवेदनशील कदम: भिंजपुर की मृतिका के परिजन को आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख का मुआवजा स्वीकृत, जिला प्रशासन ने दिया आर्थिक संबल

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम भिंजपुर निवासी स्व.सुशीला बाई का नाला के पानी में डूबने से 14 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता सहदेव राम हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur