पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के मॉनिटरिंग में वाहन चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की एक विशेष टीम का किया गया है गठन।
चोरी की 04 नग दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी, खम्हारडीह, खरोरा तथा जिला दुर्ग के थाना छावनी में है अपराध पंजीबद्ध।
आरोपियों से जप्त चोरी की शेष 06 नग दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में पृथक से 35(1$3) बीएनएसएस/303 बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 10 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 5,00,000/- रूपये।
आरोपी सुभाष कुम्हार पूर्व में भी दोपहिया वाहन चोरी के प्रकरणों में थाना खमतराई से रह चुका है जेल निरूद्ध।
रायपुर : दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारी को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस उद्देश्य से प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
जिस पर विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के घटना स्थल एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबिर को सक्रिय किया गया है। इसके अतिरिक्त, नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों के जरिए भी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करने के साथ ही अधिकतम दोपहिया वाहन चोरी होने वालेे स्थानों को भी चिन्हांकित कर अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में विशेष टीम द्वारा पंडरी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक्टिवा वाहन पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया गया। पूछताछ से बचने के लिए दोनों भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राज सोनी एवं सुभाष कुम्हार बताया। वाहन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने व वाहन का दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर दोनों ने उक्त वाहन को पंडरी क्षेत्र के बाजार से चोरी करना स्वीकार किया।
चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा रायपुर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों सहित जिला दुर्ग के छावनी से कुल 10 नग दोपहिया वाहन चोरी करना भी बताया।
आरोपियों से जप्त चोरी की 04 नग दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 44/26 धारा 303 बीएनएस, थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 10/26 धारा 303(2) बीएनएस, थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 27/26 धारा 303(2) बीएनएस तथा जिला दुर्ग के थाना छावनी में अपराध क्रमांक 429/25 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपियों से जप्त चोरी की शेष 06 नग दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में पृथक से 35(1+3) बीएनएसएस/303 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 10 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी सुभाष कुम्हार वर्ष 2025 में 04 नग दोपहिया वाहन चोरी के प्रकरण में थाना खमतराई से जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
01. राज सोनी पिता सुनील सोनी उम्र 24 साल निवासी आरव्हीएच कालोनी छोटा पारा खमतराई श्री बालाजी चौक थाना खमतराई रायपुर।
02. सुभाष कुम्हार पिता राजेश कुम्हार उम्र 19 साल निवासी दोंदेखुर्द थाना विधानसभा जिला रायपुर।

