संदेह से सच तक पहुँची पुलिस! बलौदाबाजार में नहाने के दौरान पर्स से उड़ाए गए सोने के टॉप्स बरामद — आरोपी संगीता चेलक उर्फ मुंडी गिरफ्तार, बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई

संदेह से सच तक पहुँची पुलिस! बलौदाबाजार में नहाने के दौरान पर्स से उड़ाए गए सोने के टॉप्स बरामद — आरोपी संगीता चेलक उर्फ मुंडी गिरफ्तार, बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई

आरोपिया द्वारा ₹19,040 रुपए कीमत मूल्य का सोने का टॉप्स किया गया था चोरी

प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर चोरी का 02 नग सोने का टॉप्स किया गया बरामद

थाना सिटी कोतवाली पुलिस को प्रकरण में चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद करने में मिली सफलता

बलौदाबाजार : दिनांक 28.02.2026 को प्रार्थिया कालिंद्री चेलक निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.02.2026 के सुबह लगभग 07:00 बजे नहाने के पहले उसके द्वारा अपने सोने के टॉप्स को निकाल कर पर्स में रखा गया था, जिसे शाम करीबन 06:00 बजे पहनने के लिए देखी, तो पर्स में वह सोने का टॉप्स नहीं था, जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 169/2026 धारा 331(3),305 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए प्रार्थिया के घर आने जाने वाले लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें संदेह के आधार पर आरोपिया संगीता चेलक उर्फ मुंडी को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपिया द्वारा प्रार्थिया का सोने का टॉप्स चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपिया से ₹19,040 कीमत मूल्य का 02 नग सोने का टॉप्स बरामद किया गया तथा आरोपिया को आज दिनांक 28.02.2026 विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपिया- संगीता चेलक उर्फ मुंडी 37 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी

Crime