जशपुर पुलिस का सख्त एक्शन:- विगत 02 माह के भीतर ऑपरेशन शंखनाद एवं ऑपरेशन आघात के तहत् की गई कार्यवाही का जारी किया रिपोर्ट कार्ड
पिछले दिवस भी ऑपरेशन शंखनाद के तहत् थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर ने 19 नग गौवंश को तस्करी होने से बचाया, 02 आरोपी गिरफ्तार हुये साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 02 पीकअप वाहन एवं 01 स्कार्पियो वाहन जप्त किया गया
ऑपरेशन शंखनाद के तहत् माह जनवरी 2026 से अब तक 361 गौ-वंश (कीमती लगभग 24.55 लाख) को कराया मुक्त, इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 18 वाहनों (कीमती 75 लाख) को किया जप्त, साथ ही 20 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ऑपरेशन आघात के तहत् पिछले 02 माह में 344.355 किलो गांजा (कीमती लगभग 96.42 लाख), कफ सिरप 640 नग, ब्राउन सुगर 8.04 ग्राम एवं तस्करी में प्रयुक्त 04 कार, 01 मोटर सायकल जप्त करते हुये संलिप्त कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आबकारी एक्ट के तहत् कुल 46 प्रकरण में 46 आरोपियों से 91 लीटर 680 एम.एल. कीमती रू. 12360 रू. की शराब जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
जशपुर : डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गौ-तस्करी, गांजा तस्करी जैसे संगठित अपराध एवं नशे के विरुद्ध जशपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। डीजाईजी एवं एसएसपी के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने विगत 02 माह के भीतर की गई कार्यवाही का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जारी किया है।
दिनांक 28.02.2026 को ऑपरेशन शंखनाद के तहत् थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर ने 19 नग गौवंश को तस्करी होने से बचाया एवं 01 मामले में 02 आरोपी संदीप कुमार राय उम्र 35 साल अमर कुमार शाह उम्र 26 साल दोनों निवासी ग्राम पोझी, भुवालपुर जिला सारन बिहार को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से पीकअप जप्त किया गया। थाना लोदाम द्वारा पोड़ी रोड़ में 01 स्कार्पियो क्र.जे.एच. 01 जी 6820 में भरकर रखे गये 06 नग गौ-वंश को तस्करी होने से बचाया, आरोपी फरार हो गये हैं, विषेष टीम गठित कर एंड टू एंड इन्वेस्टीगेशन किया जा रहा है।
गौ-तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत पुलिस द्वारा माह जनवरी 2026 से अब तक कुल 361 गौ-वंश (कीमती लगभग ₹24.55 लाख) को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया गया है। गौ-तस्करी में प्रयुक्त 18 वाहन (कीमती लगभग ₹75 लाख) जप्त कर 20 गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। मुक्त कराए गए गौ-वंशों को सुरक्षित रूप से गौशालाओं एवं संबंधित व्यक्तियों को सुपुर्द किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार इनके नेक्सस की निगरानी, मुखबिर सूचना एवं चेकिंग के माध्यम से कार्यवाही की जा रही है।
ऑपरेशन आघात के तहत् दिनांक 28.02.2026 को सिटी कोतवाली जशपुर ने विवेकानंद कालोनी स्थित एक किराये के घर में रखे 24.840 ग्राम गांजा कीमती 12.42 लाख का जप्त कर प्रकरण के आरोपी सुनील भगत उर्फ गोविन्दा निवासी जैन मंदिर एवं रवि विष्वकर्मा निवासी तेलीटोली को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पूछताछ में उन्होनें बताया कि वे उक्त गांजा को पिछले दिनों तपकरा से जशपुर में लाकर रखे थे।
नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए पिछले 02 माह में 344.355 किलोग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹ 96 लाख) जप्त किया गया है। इसके अतिरिक्त 640 नग कफ सिरप तथा 8.04 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद की गई है। नशे के अवैध कारोबार में प्रयुक्त 04 कार एवं 01 मोटर सायकल जप्त की गई है। इन मामलों में संलिप्त कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसके अतिरिक्त आबकारी एक्ट के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 46 प्रकरण दर्ज कर 46 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। आरोपियों के कब्जे से 91.680 लीटर अवैध शराब (कीमती ₹12,360) जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि – नशा तस्करी, अवैध शराब बिक्री अथवा गौ-तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

