नाबालिग से दुर्व्यवहार पर त्वरित कार्रवाई : मोबाइल नंबर नहीं दिया तो की छेड़छाड़ — रतनपुर पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

नाबालिग से दुर्व्यवहार पर त्वरित कार्रवाई : मोबाइल नंबर नहीं दिया तो की छेड़छाड़ — रतनपुर पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

दिनाँक 14 फरवरी 2026 को ग्राम मरहीकॉपा थाना कोटा निवासी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पीड़िता अपने मौसी के घर ग्राम सेमरा आई थी, जहाँ से किराना दुकान सामान लेने गई थी। दुकान से वापस आते समय सेमरा के रहने वाला अनुराग जायसवाल पीड़िता से मोबाईल नम्बर माँगा, पीड़िता के द्वारा मोबाईल नम्बर देने से मना करने पर आरोपी अनुराग जायसवाल द्वारा जबरदस्ती पीड़िता का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा, पीड़िता के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी वहाँ से भाग गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, आरोपी घटना दिनाँक से अपने घर से फरार था, आरोपी के वापस घर आने की सूचना पर आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।        

Crime