जशपुर में रजिस्ट्रार-उप रजिस्ट्रारों का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम: 25 फरवरी से 11 मार्च तक चरणबद्ध सत्रों के जरिए जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण प्रणाली होगी और अधिक प्रभावी

जशपुर में रजिस्ट्रार-उप रजिस्ट्रारों का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम: 25 फरवरी से 11 मार्च तक चरणबद्ध सत्रों के जरिए जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण प्रणाली होगी और अधिक प्रभावी

जशपुर : कलेक्टर एवं अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार आठों विकासखण्डों के समस्त ग्रामीण, नगरीय एवं संस्थागत पंजीयन इकाईयों के रजिस्ट्रारों, उप रजिस्ट्रारों जन्म-मृत्यु को प्रशिक्षण 25 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक दिया जाएगा।

इस हेतु जिले के सभी विकासखण्डों में प्रशिक्षण स्थल का चिन्हांकन किया गया है। इनमें 25 फरवरी को जनपद पंचायत सभा कक्ष मनोरा एवं जशपुर में, 26 फरवरी को जनपद पंचायत सभा कक्ष कुनकुरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, 27 को सामुदायिक भवन फरसाबहार, 02 मार्च को सामुदायिक भवन दुलदुला, 06 मार्च को जनपद पंचायत सभा कक्ष बगीचा, 10 मार्च को प्रतिभा महिला संकुल संगठन भवन कांसाबेल एवं 11 मार्च को जनपद पंचायत सभा कक्ष पत्थलगांव और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Jashpur