जिला जल स्वच्छता मिशन की अहम बैठक: कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश—ग्रामों में स्थायी जल स्त्रोत विकसित कर शीघ्र शुरू करें जल आपूर्ति, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर

जिला जल स्वच्छता मिशन की अहम बैठक: कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश—ग्रामों में स्थायी जल स्त्रोत विकसित कर शीघ्र शुरू करें जल आपूर्ति, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर

ग्रामों में जल प्रदाय प्रारंभ करने हेतु स्त्रोत विकसित करने के दिए निर्देश

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में विगत दिवस 24 फरवरी को जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने प्रगतिरत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर घर जल केवल 80 हुए हैं इससे बढ़ाने के निर्देश दिए और ग्रामों में जल प्रदाय प्रारंभ करने के लिए स्त्रोत विकसित करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री व्यास ने “हर घर जल” योजना को बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि जल प्रदाय प्रारंभ योजनाओं में ही भुगतान किया जाए।

Jashpur