ग्राम बिनौरी में चोरी का खुलासा : छत से गायब हुई दो क्विंटल लोहे की छड़, पुलिस ने खरीददार समेत मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश.

ग्राम बिनौरी में चोरी का खुलासा : छत से गायब हुई दो क्विंटल लोहे की छड़, पुलिस ने खरीददार समेत मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश.

प्रार्थी बुधारू राम साहू निवासी ग्राम बिनौरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वर्ष 2025 में नया मकान बनाने हेतु लगभग 12 क्विंटल लोहे का छड़ खरीदा था, जिसमें खपत होने पश्चात 02 क्विंटल कटा हुआ छड़ को मकान के ऊपर छत में दिसंबर माह से रखा था। दिनांक 22 फरवरी 2026 के प्रातः 07:00 बजे उस छड़ को लाने के लिए छत पर गया, तो छड़ छत पर नहीं था, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। तत्पश्चात ग्राम सरपंच एवं उपसरपंच के साथ गांव में पता करने पर वह छड़ दुलार बंजारे के घर पर था, उससे पूछने पर दुलार बंजारे द्वारा आज से एक माह पूर्व रामदेव बंजारे उर्फ बाबा से उक्त छड़ को खरीदना बताया गया।

जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 331(4) 305(ए),3(5),317(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी के छड़ को खरीदने वाले दुलार बंजारे एवं उस छड़ को चोरी करने वाले रामदेव बंजारे उर्फ बाबा को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर यह पता चला कि आरोपी रामदेव बंजारे उर्फ बाबा द्वारा प्रार्थी के घर की छत में रखे हुए उक्त छड़ को चोरी कर लिया गया था। तत्पश्चात 02 क्विंटल कीमत ₹10,000 के छड़ को आरोपी रामदेव बंजारे द्वारा दुलार बंजारे को बिक्री कर दिया गया। इस प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।

1. दुलार सिंह बंजारे उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम बिनौरी नयापारा थाना पलारी.

2. रामदेव बंजारे उर्फ बाबा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिनौरी नयापारा थाना पलारी.

Crime