महेशपुर जंगल झपटमारी केस का खुलासा पूरा: फरार आरोपी दबोचा गया, पहले ही दो भेजे जा चुके जेल, सख्त कार्रवाई जारी

महेशपुर जंगल झपटमारी केस का खुलासा पूरा: फरार आरोपी दबोचा गया, पहले ही दो भेजे जा चुके जेल, सख्त कार्रवाई जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा की गई सख्त कार्यवाही।

पुलिस टीम द्वारा मामले मे पूर्व मे कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल।

आरोपी के कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल किया गया जप्त।

आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों पर पुलिस टीम की सख्त कार्यवाही जारी।

अम्बिकापुर : बुचन राम नागेसिया साकिन मोहनपुर पटेलपारा थाना दरिमा द्वारा थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30/12/25 को अपने ससुराल पहाड़परा से 10 हजार रुपये एवं वीवो कंपनी का मोबाइल को अपने थैला मे रखकर पैदल अपने घर जा रहा था, करीबन 4:00 बजे महेशपुर जंगल के पास पंहुचा था कि मोहनपुर की ओर से तीन व्यक्ति स्कुटी में सवार होकर आये और प्रार्थी के हाथ में रखे थैला को झपटकर ले गये कि रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 03/26 धारा 304(2), 3(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, पूर्व मे पुलिस टीम द्वारा मामले मे कार्यवाही करते हुए 02 आरोपी नागेश्वर पैकरा उर्फ़ डोडू एवं खुशबू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था एवं मामले मे फरार आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था।

पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के फरार आरोपी मनीष उर्फ़ पतों उर्फ़ लक्ष्मण यादव की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम मनीष उर्फ़ पतों उर्फ़ लक्ष्मण यादव आत्मज चक्रधारी यादव उम्र 21 वर्ष साकिन वन्दना यादवपारा थाना सीतापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल जप्त किया गया है, आरोपी के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक राजेश खलखो, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुजीत पाल, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, आरक्षक शेरशाह मिंज, अशोक कुमार, जितेश साहू सक्रिय रहे।

Crime