माल ढुलाई के बहाने टायर की चोरी: चालक गिरफ्तार, 2 टायर और ₹2000 नकदी बरामद

माल ढुलाई के बहाने टायर की चोरी: चालक गिरफ्तार, 2 टायर और ₹2000 नकदी बरामद

आरोपी द्वारा बलकर वाहन में लगे टायरों को निकाल कर, चोरी करते हुए उसे कर दिया गया बिक्री

आरोपी से 02 नग टायर एवं चोरी किए गए टायर की बिक्री रकम ₹2000 किया गया जप्त

बलौदाबाज़ार : दिनांक 18.02.2026 को प्रार्थी कपिल यादव निवासी खम्हरिया, एचटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि कंपनी के बलकर वाहन क्र. CG07 BC 8781 का वाहन चालक अजय रात्रे दिनांक 27.01.2026 को सामान लोड करने खरसिया के लिए रवाना हुआ था। दिनांक 11.02.2026 को पता चला कि उक्त वाहन बलौदाबाजार बायपास रोड में खड़ा है, जिसको चेक करने पर उक्त वाहन का टायर बदला हुआ था। आरोपी वाहन चालक अजय रात्रे द्वारा वाहन में लगे मूल टायर को निकाल कर उसे बदली करते हुए पुराना टायर लगा दिया गया था। की रिपोर्ट पर थाना अपराध क्र. 143/2026 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही आरोपी वाहन चालक अजय रात्रे को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त बलकर वाहन के मूल टायर को निकाल कर, चोरी करते हुए, उसमें लगे 02 नग नए टायरों को बिक्री करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी से 02 नग पुराना टायर एवं नए टायरों का बिक्री रकम ₹2000 जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 19.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- अजय रात्रे उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम अडभार थाना मालखरौदा जिला शक्ति

Crime