सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर चल रहा था फर्जी खातों से काला ट्रांजेक्शन! केरल से गुजरात तक फैले साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल

सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर चल रहा था फर्जी खातों से काला ट्रांजेक्शन! केरल से गुजरात तक फैले साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल

म्यूल्स खातों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड, कुरूद क्षेत्र में म्यूल खातों के माध्यम से अवैध लेनदेन करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों से 13 बैंक पासबुक, 07 चेकबुक, 18 एटीएम कार्ड, 04 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड एवं ₹5,700 नगद जप्त।

समन्वय पोर्टल पर जांच में केरल, कर्नाटक, बिहार एवं गुजरात राज्यों में साइबर शिकायत दर्ज पाई गई।

अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 318(4), 317(2), 3(5) BNS के तहत वैधानिक कार्यवाही।

दुर्ग : दिनांक 19.02.2026 को थाना जामुल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड, कुरूद स्थित गुप्ता पीजी मकान के पास कुछ व्यक्ति अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर अवैध धन अर्जित कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेहियों को पकड़ा गया।

पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए। जप्त बैंक खातों को समन्वय पोर्टल पर सत्यापन करने पर 02 पासबुक एवं 01 चेकबुक संबंधित खातों में केरल, कर्नाटक, बिहार एवं गुजरात राज्य में साइबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायत दर्ज होना पाया गया।

आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.02.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

घटना का कारण :

साइबर अपराधियों को सहयोग प्रदान कर बैंक खातों (म्यूल खाता) के माध्यम से अवैध धन अर्जित करना।

घटनास्थल :

सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड, गुप्ता पीजी के पास, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

आरोपी का विवरण :

1. मोहम्मद अब्दुला राईन उर्फ अमन, उम्र 24 वर्ष, अहमद नगर कैंप-02, छावनी।

2. हिमांशु पटेल, उम्र 31 वर्ष, सेक्टर-01, भिलाई भट्टी।

3. पुट्टा राकेश बाबू, उम्र 27 वर्ष, भीमावरम, वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश।

4. शुभम स्वाई, उम्र 20 वर्ष, सुंदरगढ़, राउरकेला, उड़ीसा।

जप्त सामग्री :

1. 13 नग बैंक पासबुक

2. 07 नग चेकबुक

3. 18 नग एटीएम कार्ड

4. 04 नग मोबाइल फोन

5. 12 नग सिम कार्ड

6. नगद रकम ₹5,700

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सहायक उप निरीक्षक महफूज खान, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र देशमुख, आरक्षक तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह, संतोष, रूपनारायण एवं अतुल यादव की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड अथवा सिम कार्ड उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन को दें। म्यूल खाता उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Crime