सूरजपुर पुलिस की पहल : अब स्कूलों में कानून की पाठशाला, विद्यार्थियों को बताए गए न्याय संहिता के नए प्रावधान, स्कूली बच्चों को नए आपराधिक कानूनों की दी विस्तृत जानकारी.

सूरजपुर पुलिस की पहल : अब स्कूलों में कानून की पाठशाला, विद्यार्थियों को बताए गए न्याय संहिता के नए प्रावधान, स्कूली बच्चों को नए आपराधिक कानूनों की दी विस्तृत जानकारी.

आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर चौकी सलका-उमेश्वरपुर पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। बुधवार, 18 फरवरी 2026 को चौकी प्रभारी संजय यादव ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमेश्वरपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) की विशेषताओं से स्कूली बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन नए कानूनों का मुख्य उद्देश्य दंड से न्याय की ओर बढ़ना है।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि इन कानूनों का लक्ष्य न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्वरित और पीड़ित-केंद्रित बनाना है। इससे आम जनता को कई लाभ मिलेंगे। इन लाभों में ई-एफआईआर की सुविधा, डिजिटल साक्ष्यों की स्वीकार्यता और महिलाओं व कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान शामिल हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य चंद्रपाल लकड़ा, शिक्षक, शिक्षिकाएं पुलिस स्टॉफ, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Chhattisgarh