स्कॉर्पियो व बुलेट में स्टंटबाजी करते युवकों का हुआ था वीडियो वायरल, जशपुर पुलिस ने लिया संज्ञान
स्कॉर्पियो व बुलेट को ढूंढ ,की गई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही,
परिजनों को बुलाकर स्टंटबाजी करने वालों को पुलिस ने दी समझाइश, बताया ऐसे स्टंट करने से खुद व दूसरों की जान को भी हो सकता है खतरा
जशपुर पुलिस प्रकरण को माननीय न्यायालय में भी कर रही है पेश
मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत सारुडीह, किनकेल का
जशपुर : गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व जशपुर के सारुडीह के पठार में कुछ किशोरों का काले रंग के स्कार्पियो वाहन व बुलेट मोटर साइकल पर खतरनाक ढंग से स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ किशोरों के द्वारा अपने शरीर को वाहन की खिड़की से बाहर निकाल कर, बोतल लहराते हुए, स्टंट किया जा रहा था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर, जशपुर पुलिस के द्वारा वायरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए, स्टंटबाजी करते हुए वाहनों में से एक काले रंग की स्कार्पियो वाहन क्रमांक JH -01-FC -1960 व बुलेट मोटर साइकल क्रमांक JH -01-BN -4563 को ढूंढ निकाला गया, जो कि क्रमशः जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सारुडीह निवासी अविनाश एक्का उम्र 25 वर्ष व बुलेट मोटर साइकल बाधरकोना, निवासी एक व्यक्ति व्यक्ति की थी, जिसमें कि एक युवती स्टंट कर रही थी। अविनाश एक्का स्कार्पियो को स्वयं चला रहा था,। स्टंटबाजी से जुड़े एक तीसरे बिना नम्बर के स्कार्पियो को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिसकी पता साजी जारी है।
पुलिस के द्वारा पकड़े गए स्कार्पियो व बुलेट मोटर साइकल में स्टंटबाजी करते हुए खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, MV एक्ट की धारा 184,66/192 के के तहत् कार्यवाही करते हुए प्रकरण को माननीय न्यायालय में पेश कर रही है। पुलिस ने स्टंट बाजी में शामिल, युवकों/युवतियों के परिजनों को बुलाकर, उन्हें समझाइश भी दी है कि, ऐसे खतरनाक स्टंट करने से बचे, आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए अमूल्य है, ऐसे स्टंट बाजी से वे अपने व दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकते हैं।
जशपुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील, स्टंट बाजी से बचें,यातायात नियमों का पालन करें, शराब के नशे में वाहन न चलावें, सतर्क रहें सुरक्षित रहें, जशपुर पुलिस ऐसे मामलों पर निगाह रखी हुई है, यातयात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

