नाम आरोपी :- 01. सृजनेश शर्मा पिता विजय शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी पचरीघाट थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.।
बिलासपुर : दिनांक- 14.02.26 को प्रार्थी समीर खरे उम्र 17 वर्ष निवासी पचरीघाट सांई मंदिर जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 14.02.26 को रात्रि करीबन 08.15 बजे फर्नीचर दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था उसी समय आरोपी सृजनेश शर्मा दुकान में आकर शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा पैसा देने से मना किया तो अपने पास रखे धारदार चाकू डरा धमका रहा था चिल्लाते हुए अपने सेठ के तरफ भागने लगा, आरोपी के द्वारा आकाश आहुजा से भी शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा नहीं देने पर धारदार चाकू दिखाकर डरा धमका रहा था कि सूचना से श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.), को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – (1). – सृजनेश शर्मा पिता विजय शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी पचरीघाट थाना सिटी कोतवाली को पकड़ा गया जिसके पास धारदार चाकू मिला आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

