थाना रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गाँजा के व्यापारियों पर की गई कार्यवाही, मादक पदार्थ गॉजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार.
जप्ती – 225 ग्राम गाँजा कीमत 2500/- रूपये, गाँजा बिक्री रकम 2300/- रूपये व 01 नग मोबाईल कुल कीमत 14800/- रूपये.
गिरफ्तार आरोपी – 1. अरविंद जैन ऊर्फ अन्नू पिता राजू जैन ऊर्फ राजेन्द्र उम्र 36 साल पता भगत सिंह वार्ड (थानापारा) रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग..
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने अवैध गांजा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई रेड कार्रवाई में आरोपी के किराना स्टोर से गांजा, बिक्री रकम और मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा अवैध नशे के व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा, नशीली दवाई बिक्री करने वालों के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है।
दिनाँक 14 फरवरी 2026 को जरिये मुखबीर से सुचना मिली थी कि अरविंद जैन ऊर्फ अन्नू अपने किराना दुकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गॉजा की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है, इस सूचना से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर थाना रतनपुर में टीम गठित कर अन्नू जैन के किराना स्टोर रेड कार्यवाही हेतु रवाना होकर उक्त व्यक्ति के किराना स्टोर में रेड कार्यवाही किया। आरोपी के किराना स्टोर से 225 ग्राम कीमत 2500/- रूपये, गाँजा बिक्री रकम 2300/- रूपये रखे हुये मिला, जिसको जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग, आरक्षक गोविंदा जायसवाल, आरक्षक संजय यादव, महिला आरक्षक अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।

