आर्थिक लालच देकर मासूमों से बिकवा रहे थे शराब: शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार, किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आर्थिक लालच देकर मासूमों से बिकवा रहे थे शराब: शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार, किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज

दो अलग-अलग मामलों में विधि से संघर्षरत 03 बालक सहित कुल 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मामलों में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू एवं गौतम यदू को किया गया गिरफ्तार

भाटापारा शहर पुलिस द्वारा विधि से संषर्घरत बालकों को भाटापारा शहर में सुरखी रोड छात्रावास के पास एवं रावणभाटा मैदान के किनारे अवैध रूप से शराब के साथ रंगे हाथों लिया गया है था हिरासत में

आरोपी अपचारी बालकों से अलग-अलग दो मामलों में 7200 कीमत मूल्य का 72 पाव देसी मसाला शराब एवं मोटरसाइकिल CG22 AF 4523 किया गया था जप्त

आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू एवं गौतम यदू द्वारा नाबालिक बालको से अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री कराना पाया गया

आरोपियों द्वारा नाबालिक बालकों को उनके नाबालिक होना जानते हुए, आर्थिक प्रलोभन देकर शराब का परिवहन/बिक्री करवाया गया

बलौदाबाज़ार- भाटापारा : दिनांक 14.02.2026 को थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा शहर पेट्रोलिंग, भ्रमण के दौरान दो अलग-अलग मामलों में भाटापारा शहर में सुरखी रोड छात्रावास के पास एवं रावणभाटा मैदान के किनारे विधि से संषर्घरत 03 बालकों को पकड़ा गया, जिनके द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री किया जा रहा था। प्रकरण में आरोपी विधि से संषर्घरत 03 बालकों से ₹7200 कीमत मूल्य का 72 पाव देसी मसाला शराब एवं एक मोटरसाइकिल CG22 AF 4523 जप्त किया गया है। विधि से संषर्घरत तीनों बालकों से पूछताछ पर पता चला कि उन्हें अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू एवं गौतम यदू द्वारा आर्थिक प्रलोभन देने का लालच देकर कराया जा रहा है।

कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर में विधि से संघर्षरत तीनों बालकों तथा आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू एवं गौतम यदू के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्र. 46,47/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 78 किशोर न्याय अधिनियम का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू एवं गौतम यदू को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा नाबालिक बालकों को उनके नाबालिक होना जानते हुए आर्थिक प्रलोभन देने का लालच देकर अवैध रूप से उनसे शराब का परिवहन एवं बिक्री कराना स्वीकार किया गया। प्रकरण में विधि से संघर्षरत तीनों बालकों एवं दोनों आरोपियों को आज दिनांक 14.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

1. जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड पटपर थाना भाटापारा ग्रामीण

2. गौतम यदू निवासी सुभाष वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

3. विधि से संघर्षरत 03 बालक

Crime